Friday, June 9, 2023
HomeIndian recipesबिना गैस जलाए 2 चीज़ो से टेस्टी चोको मिठाई 5 मिनट में,...

बिना गैस जलाए 2 चीज़ो से टेस्टी चोको मिठाई 5 मिनट में, Homemade Chocolate/Chocolate Balls/Easy Sweets

पार्टी हो या त्योहार सबको कीजिए खुश बस कुछ मिनटों में उनकी पसंदीदा चीज खिलाकर।

जी हां जब बात की जाए चॉकलेट की तो बच्चे हो या बड़े सबके मुंह में पानी आ ही जाता हैं। 

चॉकलेट से बने हमने ना जाने कितने व्यंजन खाए होंगे और ना जाने उसे बनाने में कितनी मेहनत भी की होगी।

पर केसा रहेगा अगर हमे हमारी पसंद की चॉकलेट डिश खाने भी मिल जाए और ज्यादा मेहनत भी ना करना पड़े।

तो जी हां आज हम बात कर रहे है ऐसी ही एक स्वादिष्ट डिश की जिसे बनाना है बेहद आसान और खाने में लगे बहुत ही ख़ास।

Shyamlis kitchen आज आपके लिए लाया है स्वादिष्ट से भरपूर और मुंह में खुलने वाली चोको मिठाई।

जी हां दोस्तो ये देखने में जितना अच्छा है इसे बनाना उतना ही आसान है।

इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरवत भी नहीं है बस घर में रखे सामान से ही कुछ मिनटों में ही ये चोको मिठाई त्यार हो जाएगी।

तो आइए जानते है इसमें लगने वाली सामग्री के बारे में।

सामग्री-

१० Rs ४ पैकेट – ओरियो बिस्किट

१ Tbsp – मलाई + १.५ Tbsp दूध

१ Tbsp – कोकोनट पाउडर (जरूरी नहीं है) 

६० – चॉकलेट (मिल्क या डार्क कोई भी)

सफेद चॉकलेट

इसे बनाने की विधि-

सबसे पहले

१.

सबसे पहले हमे लेना हैं ओरियो बिस्किट अगर ग्राम में बात करे तो हमे १८०ग्राम लेना है। बिस्किट की अंदर की सफेद क्रीम हमें निकालकर एक तरफ रख देना है और फिर पूरी बिस्किट को हमे मिक्सी में पिस लेना है अच्छे से। पिसने के बाद हमे इसे एक बर्तन में निकाल लेना है।

२.

बहुत ही क्रीमी और नरम मिठाई बने इसलिए हमे इसमें दूध को गरम करने के बाद जो उसमे मलाई आती है हमें वो मलाई इस्तेमाल करना हैं।

फिर इसे अच्छे से अपने हाथों से मिलाएं। फिर हम इसमें थोड़ा थोड़ा करके दूध मिलाएंगे याद रखिएगा मलाई और दूध ठंडा होना चाहिए। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि ये एक नरम गूथा आटा बन जाए।

३.

फिर अपने हाथों से इस गूथे हुए आटे को अच्छे से लंबा कर लेंगे फिर इसकी एक बराबर लोई बना लेंगे।

४.

अब हमें बिस्किट की सफेद क्रीम जिसे हमने अलग रखा था उसे लेना है और उसे अच्छे से मिलना हैं। अब इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए हम इसमें एक चम्मच नारियल का पाउडर मिलाएंगे  (आप चाहे तो इसके बिना भी बना सकते हैं)। इसे अच्छे से मिलाकर हमें चिकना कर लेना है और फिर इसकी छोटी छोटी लोई बना लेना है।

५.

अब हमें बिस्किट की लोई लेना है और उसे अच्छे से दबाना है और फिर उसे अच्छे से गोल कर लेना है फिर उसमे हमें सफेद क्रीम की छोटी लोई रखना है  हर तरफ से उसे अच्छे से बंद कर देना है।

६.

हमे बहुत ही अच्छे तरीके  से हमारे बिस्किट के बॉल को बंद करना है फिर उसे अच्छे से गोल कर कर रखते जाना है।

और इसी तरीके से हमे बाकी सारी लोई की भी अच्छे से बॉल बनाकर रखना है।

७.

इसे बना लेने के बाद हम इसे १० मिनट के लिए डीप फ्रीजर में रखेंगे ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए।

८.

अब हम चॉकलेट कोटिंग करेंगे तो उसके लिए आप मिल्क चॉकलेट या डार्क चॉकलेट कुछ भी ले सकते हैं। तो आज हम यहां मिल्क चॉकलेट का इस्तेमाल करेंगे। हमे लेना है ६०ग्राम चॉकलेट और उसे तोड़कर डबल बॉयलर की मदद से पिघला लेना है।

९.

फिर हमें १tsp कोकोनट पाउडर डालकर माइक्रोवेव में ४०सेकंड के लिए चॉकलेट को अच्छे से मिला लेना हैं ताकि उसमे हमें एक अच्छी चमक देखने को मिले। फिर हमें हमारे चॉकलेट बॉल्स को पिघली हुई चॉकलेट में डालना है एक एक करके और उसे अच्छे से मिलाना है।

 १०.

अब हम एक बटर पेपर लेंगे और उसमे एक एक करके बॉल्स जो की पिघली हुई चॉकलेट में हमने डाला था उसे उस पेपर में रखते जाएंगे। अगर बटर पेपर नही है तो आप किसी थाली में तेल या बटर लगाकर भी इसे रख सकते है।

११.

अब हमें थोड़ी सी सफेद चॉकलेट लेना हैं और उसे पिघलाना  है हमारी चॉकलेट बॉल्स की सजावट के लिए। सफेद चॉकलेट को बॉल्स के ऊपर सजाते हुए डालना है आप इसे चम्मच से भी डाल सकते हैं।  और ज्यादा सजावट के लिए आप सिल्वर बॉल्स या शुगर बॉल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ये आपको आसानी से बाजार में मिल जाता है। 

१२.

अब आप इसे ५मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए।

१३.

अब ये बहुत अच्छे से सेट हो गई है आप इसे एक एक करके एक प्लेट में निकाल लीजिए। प्लेट में निकालने  के बाद उसकी बाहर निकली चॉकलेट को काट लीजिए। और सबको सर्व कीजिए।

दोस्तो ये मिठाई बनाने में जितनी आसान है खाने में उतनी ही मजेदार।

तो आज ही आप भी अपने घर में ये स्वादिष्ट  रेसिपी जरूर बनाए और सबको खिलाए।

इसी तरह की अच्छी अच्छी रेसिपीज देखने के लिए देखते रहिए shyamalis kitchen के यूट्यूब विडियोज और इसे सब्सक्राइब करना बिलकुल भी ना भूले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments