घर पर मठरी और नमक पारे कैसे बनाए |Snacks Matri Recipe in Hindi
मठरी और नमकपारे हम सबको पसंद होते हैं। जब भी कभी हल्की भूख लगती है, या नाश्ते के साथ कुछ हल्का खाने का मन करता है।तो मठरी और नमक पारे हमारी पहली पसंद होता है। दोस्तों आमतौर पर हम इन चीजों को बाजार से खरीदते है। मगर कभी घर पर खुद से मटरी और नमक पारे बनाने की कोशिश नहीं की। दोस्तों मठरी और नमक पारे बनाना बहुत ही आसान है। आप आसानी से मठरी और नमक पारे घर पर ही बना सकते हैं। दोस्तों आज हम आपको मठरी/नमकपारे बनाने सिखायेंगे। और आप देखेंगे कि किस प्रकार आप स्वादिष्ट मठरी और नमकपारे बना सकते हैं। दोस्तों नमक पारे बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह है सुरक्षित कर कर रखे भी जा सकते हैं। अर्थात आप ही ने एक बार बनाकर महीने भर के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। और अपनी इच्छा के अनुसार इनका प्रयोग कर सकते हैं।घर पर मठरी और नमक पारे कैसे बनाए | Matri Recipe in Hindi
मठरी और नमक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री |Snacks Matri Recipe in Hindi
दोस्तों मठरी और नमक पारे बनाने के लिए हमें कुछ मसालों की जरूरत पड़ती है। इसलिए आपको चाहिए कि यह आवश्यक सामग्री आप पहले से ही अपने पास रखें।
2 कप – गेहूं का आटा/ आटा
1/4 कप – सूजी
3 बड़े चम्मच – तेल
1/2 छोटा चम्मच – जीरा
1/2 छोटा चम्मच – कैरम बीज
8-10 पिसी हुई काली मिर्च
3 चुटकी – हिंग
नमक स्वाद अनुसार
3/4 कप/200 MI – पानी
तलने के लिए तेल
मठरी और नमक बनाने की विधि |Snacks Matri Recipe in Hindi
1. सबसे पहले बर्तन में 300 ग्राम गेंहू का आटा डालें, या आप कप के हिसाब से भी डाल सकते हैं। दो कप गेंहू का आटा। आधा मैदा और आधे आटा का भी प्रयोग हो सकता है।
2. अब आपको आधा कप सूजी डालनी है। आधी छोटी चम्मच अजवायन, स्वादानुसार नमक और आधी छोटी चम्मच जीरा, आप अधिक स्वादिष्ट नमकपारे बनाने के लिए इसमें करोंजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। और साथ ही साथ डालिए कूटी हुई काली मिर्च पाउडर। 2 तीन चुटकी हींग और साथ में डालिए 3 चम्मच रिफाइंड तेल, सरसो तेल का इस्तेमाल न करें। घी का इस्तेमाल हो सकता है। आखिर में इसमें चार चुटकी (छोटी चम्मच) खाने का सोडा डालकर, इस सब सामग्री को अच्छी तरह से मिला ले।घर पर मठरी और नमक पारे कैसे बनाए | Matri Recipe in Hindi




3. अब आपको इसमें हल्का हल्का पानी डालकर आटा को भिगोना है। और अब आटे को आपको dough की शकल में तैयार कर देना है। आटे को अच्छी तरह से गूथले, जैसे की रोटी बनाने के समय गूथते हैं। आटे को गूथने के बाद आपको यह 10 मिनट के लिए रेस्ट पर रखना है। इस बर्तन से ढक कर रखें।

4 10 मिनट के बाद इसे मोटी रोटी की तरह बनाले। और रोटी को बीच में से काटे। अब कटी हुई परतों को एक दूसरे के ऊपर डालकर चिपका दे। अब इसे दोबारा से आड़े बीच में काटे। इस तरह से आपको यह स्टेप 4 से 5 बार करें। ताकि आप मठरी की लेयरिंग सही से हो सके।

5. 5-6 बार यह स्टेप्स कर कर, आपको इसे चौकोर आकार में ढालना हैं। याद रहे लेयरिंग करते समय बेलन का इस्तेमाल नहीं करें। आप हाथों से हीं लेयरिंग के लिए आटे को एक दूसरे के ऊपर बदलते रहें। चोकर करने के पश्चात आपको इसे चाकू की मदद से काटना है। नमकपारों को आधे इंच की चौड़ाई में काटना है। सभी नमकपारे एक साथ ही काटकर प्लेट या बर्तन में रखलें।घर पर मठरी और नमक पारे कैसे बनाए | Matri Recipe in Hindi



6. अब आपको मीडियम गरम तेल करना है। और धीमी लो में आपको नमकपारे को तेल में फ्राई करना है। अब आपको दोनो तरफ़ से 10 से 12 मिनट तक फ्राई करना हैं। ज्यादा तेज आंच और ज्यादा देर तेल में नामकपारे को ना रखें।

7. 10 से 12 मिनट बाद जब नमकपारे अच्छे से तल जाए और उन पर हल्का सुनहरा ( गोल्डन) रंग छड़ जाए तो ऐसे में आपको नामकपारे उतार लेने हैं। इस प्रकार आप देखोगे की, किस प्रकार आप आसानी से नमकपारे बना सकते हैं।

दोस्तों। हमें उम्मीद है कि इस प्रकार से आप स्वादिष्ट और जायकेदार मठरी नमक पारे बनाना सीख गए होंगे। यदि फिर भी किसी प्रकार की आपको नमक पारे बनाने से संबंधित समस्या है, तो आप उसे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। ताकि हम उसका जवाब आपको जल्दी से जल्दी दे सकें। और साथ ही यदि आपको मटरी और नमक पारे बनाने में दिक्कत आ रही हो तो आप नीचे दिए गए लिंक के द्वारा इसे यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।घर पर मठरी और नमक पारे कैसे बनाए | Snacks Matri Recipe in Hindi Video
यूट्यूब से देखकर मठरी और नमकपारे बनाना सीखें।